पलामू, दिसम्बर 12 -- मेदिनीनगर। एमआरएमसीएच में बुधवार की देर रात नवजात बच्चे की मौत मामले में जांच टीम गठित की गई है। अस्पताल अधिक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजन की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद तीन सदस्यीय डॉक्टर की टीम जांच के लिए गठित की गई है। गठित टीम 3 दिनों के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। प्रतिवेदन के आधार पर दोषी के विरुद्ध कारवाई की जाएगी। मृतक के परिजन ने आवेदन में उल्लेख किया है कि जन्म के बाद एसएनसीयू के नर्स ने बच्चे को भर्ती नहीं किया। रात वाले डॉक्टर ने भी इसके लिए नाराजगी प्रकट किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...