धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में शुक्रवार सुबह नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं डॉक्टरों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नवजात की गर्भ में ही मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार बलियापुर की रहने वाली गुलबसा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी डिलिवरी कराई गई। उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, वे आक्रोशित हो गए। उनलोगों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों और नर्सों ने प्रसव के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती। इसके कारण प्रसव के दौरान बच्ची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.