कानपुर, फरवरी 11 -- बिठूर के राजा नर्सिंग होम में शार्ट सर्किट से नवजात की मौत पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। परिजनों को 50 लाख मुआवजा के अलावा निजी हॉस्पिटल संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी दिया। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता कहा कि बगैर लाइसेंस एनआईसीयू चलाने से एक मासूम की जान चली गई। शहर में सैकड़ों अस्पताल बगैर लाइसेंस व नियमों को दरकिनार करके चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहा है। यहां हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन, प्रतिभा अटल, इक़बाल अहमद, रितेश यादव, सैमुएल लकी सिंह, रमाकांत मिश्रा, श्याम देव सिंह, इकलाक़ अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.