रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- सितारगंज, संवाददाता। टीका लगाने से नवजात की मौत का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और धरना दे दिया। कोतवाल सुंदरम शर्मा से वार्ता के बाद परिजन वापस लौट गए। नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को उनकी बहू कंचन ने पुत्र को जन्म दिया था। 12 नवंबर को उपजिला अस्पताल सितारगंज में तैनात एएनएम ने उसके पोते को चार टीके लगाए थे। टीका लगाने के दिन से ही पोते की तबीयत खराब हो गई थी। आरोप लगाया कि टीका लगाने वाली जगह से उसे अधिक रक्तस्राव हो रहा था। इसके बाद 18 नवंबर को उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां और एनआईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। वहीं टीकाकरण के 10 दिन बाद रविवार को उसकी मौत हो गई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच में परिजन संतुष्ट नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.