अमरोहा, अक्टूबर 27 -- थाना सैदनगली क्षेत्र के सकतपुर प्याऊ के नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती नवजात की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर अधेक निवासी लालमन ने बीती 17 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को आदमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। नवजात को सांस लेने में दिक्कत के अगले दिन सकतपुर प्याऊ के नजदीक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लालमन का कहना है कि चिकित्सक ने उसे भरोसा दिया था कि शिशु की हालत में सुधार है और सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन इसी बीच सोमवार सुबह उसकी की मौत हो गई। लालमन की सूचना पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.