बिजनौर, दिसम्बर 14 -- सीएचसी नहटौर में प्रसव के दौरान नवजात की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस ने मृत्यु के कारणों की जांच के लिए मृतक नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम नन्हेड़ा निवासी सुरेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 11 दिसंबर को उसकी पत्नी मधु देवी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने नॉर्मल डिलीवरी करने होने की जानकारी दी थी। जिससे एक बच्चा हुआ था। उसके बाद दूसरे बच्चे की संभावना के लिए रात्रि 08 बजे के बाद हालत बिगड़ने पर मरीज को रेफर कर दिया था। जिसे नहटौर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन हुआ। जिसमें नवजात मृत पाया गया एवं मरीज की जान भी खतरे में थी। उन्होंने सीएचसी अस्पताल स्टाफ पर लापरवाह क...