भदोही, जनवरी 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गिराई गांव पाल बस्ती में रविवार को नवजात शिशु का शव पाया गया। इसके चलते गांव में सनसनी फैल गई। ज्ञानपुर ब्लाक के गिराई गांव स्थित राजन मिश्रा के अहाते के अंदर लगभग सात माह के नवजात शिशु का शव रविवार की सुबह मिलने की जानकारी पर लोग एकत्रित हो गए। गांव की सरोजा देवी अपने पुराने मकान के सामने भूसा निकालने के लिए गई थी। भूसे के पास नवजात बच्चे का शव पड़ा था। जिसे कुछ बिल्लियां नोंच रही थी। जिससे महिला घबरा गई और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर नवजात शिशु के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की आसपास तमाम नर्सिंग होम और अनाधिकृत अस्पतालों की भरमार हो गई है। ऐसे में किसी ने लोक लाज के भय से नवजात बच्चे के शव को रात में फेंका होगा। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.