मिर्जापुर, अक्टूबर 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नवजात का अपहरण करने वाली महिला समेत दो आरोपियों को राजगढ़ पुलिस ने शुक्रवार नदिहार बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से अपह्रत नवजात सकुशल बरामद हुआ। पुत्र की लालसा में एक दंपति के बच्चे का अपहरण किए थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजेश कुमार के बच्चे की तबीयत खराब थी। वें अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को बच्चे का उपचार कराने सोनभद्र के लोढ़ी जिला अस्पताल गए थे। उपचार के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी राजगढ़ के नदिहार बाजार में एक महिला मिली। राजेश व उसकी पत्नी को चकमा देकर महिला बच्चे को लेकर भाग गई थी। पीड़ित ने राजगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मुकदमा दर्ज कर अपह्रत बच्चे की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को नदिहार बाजार के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.