जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- माताओं को बेबी किट एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित अरवल, निज प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार एवं जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा कुर्था, करपी, वंशी,कलेर प्रखंड के चयनित विभिन्न आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्रों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। कन्या जन्मोत्सव के दौरान माता को बेबी किट, प्रशस्ति पत्र, टीशर्ट एवं टोपी देकर सम्मानित किया गया। इन परिवारों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियां अब परिवार व समाज के लिए हर्ष का विषय है क्योंकि इनकी रचनाधर्मिता से जहां समाज सुसंस्कृत होता है वही बेटियां सशक्त...