बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। नवचेतन सोसाइटी के बैनर तले बोकारो सिटी पार्क में वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन हुआ। इस वार्षिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नवचेतन सोसाइटी की एकता, आपसी संगठन और परस्पर सौहार्द की स्थापना करना है। यह आयोजन एक दूसरे बीच संबंधों को सुदृढ़ करने, भाईचारे को स्थापित करने और एकता को बनाए रखने का एक अद्वितीय अवसर है। इस सम्मेलन में नवचेतन में फैल रहे असामाजिक तत्वों के सक्रिय प्रतिकार के प्रति भी सब ने संवेदना और सहमति व्यक्त की। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित मामला (केस) पर भी व्यापक चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सकारात्मक पक्ष प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष ने समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में जलेन्द्र सिंह ,शिवकुमार, निलम सिंह, प्रभात रंजन, संतोष कुमार, कुमार जयंत, शैलेंद्र ,ए पी गुप्ता व अभय क...