बलिया, अगस्त 27 -- बलिया। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नियुक्तपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 56 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। डीएम ने नव नियुक्त सेविकाओं को कार्य प्रणाली, कर्तव्यों एवं जनहित में सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके जीवन की एक नई शुरूआत है, जिसमें आपको समाज के सबसे निचले पायदान तक सेवा पहुंचानी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय समेत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अधिकारी थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.