लखीसराय, जुलाई 6 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 इंदुपुर पोखर पर स्थित मां काली के मंदिर परिसर में शनिवार को एक दिवसीय नवचंडी पाठ का आयोजन किया गया। आचार्य रोहित झा के नेतृत्व में हुए इस अनुष्ठान में संजय सिंह और अंकित कुमार यजमान की भूमिका में रहे। जिन्हें अनुष्ठान से पूर्व पंचगव्य पान कराया गया। इसके बाद वैदिक विधि विधान के साथ पांच ब्राह्मणों के द्वारा नवचंडी पाठ शुभारंभ किया गया। ग्राम कल्याण की कामनाओं के साथ प्रतिवर्ष ही आषाढ़ महीने में आयोजित होने वाले इस अनुष्ठान के दौरान लगातार सस्वर दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाते रहे। जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। विद्व ब्राह्मणों में शामिल बमबम कुमार झा, नित्यानंद झा, विजय झा, रामबालक झा और सुबोध झा के द्वारा किए जा रहे सप्तशती पाठ के उपरांत हवन और कन्या...