गाजीपुर, फरवरी 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। सृजन सारथी की ओर से शिवपुरी कॉलोनी स्थित डॉ. अक्षय पाण्डेय के आवास पर 'नवगीत दिवस' साहित्यिक गरिमा और उत्सवधर्मिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नवगीतकार हिमांशु उपाध्याय को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत वक्तव्य में संस्थापक डॉ. अक्षय पाण्डेय ने नवगीत दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ. सन्तोष कुमार तिवारी ने नवगीत को समाज का दर्पण बताते हुए उसे अंधेरे समय का दीपक कहा। विशिष्ट अतिथि लोकसाहित्य मर्मज्ञ डॉ. रामनारायण तिवारी ने नवगीत को लोकपीड़ा, प्रतिरोध और जिजीविषा की सृजनात्मक अभिव्यक्ति बताया। मुख्य अतिथि हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.