अररिया, जून 8 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज कार्यालय में शुक्रवार को होल्डिंग टैक्स शुभारंभ को लेकर मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के लोग मौजूद थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 2024-25 तथा 25-26 का होल्डिंग टैक्स काटने का शुरूआत की गयी है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के गठन के बाद से विकास का कार्य शुरू किया गया है। इस कारण होल्डिंग टैक्स कटना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रधान सड़क मुख्य सड़क एवं अन्य सड़क तथा जनसंख्या के आधार पर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। टैक्स टीम घर-घर जाकर सीमांकन कर मकान का प्रकार घर का मेजरमेंट आदि निर्धारित कर टैक्स का निर्धारित करेगी उन्होंने बताया कि डिजिटल तरीके से भी लोग अपना टैक्स जमा कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.