भागलपुर, फरवरी 14 -- नवगछिया। रेलवे ने नवगछिया कटिहार होते आनंद विहार कामाख्या चंडीगढ़ के लिए होली स्पेशल ट्रेन दी है। जानकारी के अनुसार कामाख्या से दिल्ली एवं दिल्ली से कामाख्या जाने वाली ट्रेन 25 फरवरी से 7 मार्च के बीच तीन ट्रिप चलेगी। इसी तरह जोगबनी से आनंद विहार जाने के लिए एवं आनंद विहार से जोगबनी जाने के लिए 25 फरवरी से 4 फेरी ये ट्रेन चलेगी। अमृतसर से कटिहार जाने के लिए एवं कटिहार से अमृतसर जाने के लिए 25 फरवरी से तीन ट्रिप चलेगी। चंडीगढ़ मोहाली साहिबजादा अजीत सिंह नगर से कटिहार के लिए 25 फरवरी से तीन ट्रिप अलग-अलग दिन में चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...