भागलपुर, मार्च 19 -- नवगछिया के निजी स्कूल में पढ़ रही दो सहेली के बीते दिनों बिना किसी को कुछ कहे फरार होने के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्ची को हरियाणा के रोहतक से बरामद कर लिया। मालूम हो कि दोनों नाबालिग 11 मार्च को बिना किसी को कुछ कहे विद्यालय से छुट्टी होने के बाद लापता हो गई थी। दोनों बच्ची नवगछिया अनुमंडल की ही रहने वाली हे। एसपी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि 11 मार्च को बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बच्ची ने पुलिस को बयान दिया है कि मोबाइल को लेकर डांट फटकार मिलने के कारण हम घर से भाग गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.