भागलपुर, फरवरी 16 -- नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग वन का उद्घाटन तेतरी मैदान नवगछिया में हुआ। उद्घाटन पूर्व सीनियर क्रिकेटर राम लखन ने किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार, विवेकानंद यादव आदि उपस्थित थे। उद्घाटन मैच नवगछिया यूथ एवं नवगछिया स्टार के बीच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया स्टार की टीम ने 167 रन बनाए। जवाब में नवगछिया यूथ की टीम 168 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.