भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता नवगछिया कोर्ट के सामने एनएच-31 पर सोमवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे। घटना में घायल नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर निवासी बम्बी कुमार की सोमवार देर रात मौत हो गई। उसे और उसके साथी अरूण कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया था। मामले को लेकर मृतक बम्बी कुमार के भाई रिक्की यादव ने बरारी कैंप थाने में मंगलवार को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए बयान दिया गया है। बयान दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस धक्का मारने वाले ट्रक की पहचान में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...