भागलपुर, फरवरी 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। माघी पूर्णिमा को लेकर नवगछिया में विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। तेतरी जीरोमाइल से विक्रमशिला सेतु तक वाहनों का जाम लगने से अफरातफरी का माहौल था। भागलपुर जानेवाले यात्रियों के वाहन घंटों जाम में फंसने के कारण लोग काफी परेशान दिखे। वहीं पहुंच पथ पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। टीओपी पुलिस वाहनों को एक-एक कर निकलवाने में लगी हुई थी। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। वहीं रंगरा चौक से मकंदपुर तक भी रुक-रुककर जाम लग रहा था। माघी पूर्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु ने बताया कि श्रद्धालुओं के कारण कभी-कभी जाम लगता है, लेकिन तुरत क्लियर हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.