भागलपुर, जनवरी 3 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा नाबार्ड योजना से नवगछिया रेलवे स्टेशन के पास खरनई कोसी नदी में 10 करोड़ 19 लाख की लागत से दो पुल का निर्माण होगा। इस पुल को लेकर के विभाग के द्वारा निविदा निकाली जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन के राजेंद्र कॉलोनी जाने वाले खरनई कोसी नदी में 58.08 मीटर लंबा पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं गरैया चौक से जमुनिया बजरंगबली स्थान तेतरी टोला तक जाने के लिए 96 मीटर लंबा पुल का निर्माण होगा। पुल की लागत लगभग 10 करोड़ 19 लाख रुपया है। इसको लेकर के निविदा निकाला जा चुका है। विभाग के द्वारा कार्य को लेकर के जल्द ही संवेदक तय कर जनवरी अंत तक कार्य शुरू करने की उम्मीद है। रंगरा में बनेगी तीन सड़क वहीं रंगरा प्रखंड में तीन सड़क ...