भागलपुर, फरवरी 22 -- बिहपुर के कांग्रेस भवन में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देवाशीष पटनायक, पूर्व विधायक सह एआईसीसी व भागलपुर जिला ऑब्जर्वर, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रखंड अध्यक्ष ईरफान आलम व कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर ने उनका स्वागत किया। बैठक में भागलपुर जिलाध्यक्ष चयन पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने नवगछिया को अलग संगठन जिला बनाने की मांग रखी। नेताओं ने कहा कि अन्य दलों की तरह कांग्रेस का भी नवगछिया में संगठन जिला होना चाहिए। ऑब्जर्वर ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...