भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नवगछिया अनुमंडल को जिला बनाने की योजना पर ग्रहण लगना तय है। सोमवार को बिहार विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में किसी भी नए जिले का गठन नहीं किया जाएगा। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में बताया कि इस संबंध में सरकार के पास अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक ढांचे में नए जिले जोड़ने को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है। बता दें कि नवगछिया पुलिस जिला है। इसे स्वतंत्र जिला बनाने की मांग दशकों से की जा रही है। चुनावी सभाओं में कई बार इसे जिला का दर्जा दिए जाने का आश्वासन भी मिला, लेकिन सोमवार को सरकार के जवाब से यह सपना अब सपना ही रह जाएगा। अभी पिछले माह ही जिला परिषद के अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर नवगछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.