पटना, फरवरी 20 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा है कि पुलिस जिला नवगछिया वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है कि उसे पूर्ण जिला का दर्जा दिया जाए। शुक्रवार को जारी बयान में प्रवक्ता ने कहा कि नई सरकार बने तीन माह पूरा हो गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विस चुनाव में चुनावी जनसभा में इसकी घोषणा की थी। विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन बिहार सरकार की ओर से नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों के लिए यह चिंता का विषय है। नवगछिया को जिला का दर्जा मिले बगैर क्षेत्र की जनता का समग्र विकास असंभव है। नवगछिया क्षेत्रफल, जनसंख्या और राजस्व के हिसाब से जिला बनने का सभी अहर्ता पूरा भी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...