कानपुर, अक्टूबर 29 -- कानपुर। नवंबर शुरू होते ही शहर को कोहरे का सामना करना पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान मेंथा और अरब सागर में बने डिप्रेशन के कारण मौसमी उथल पुथल जारी रहेगी। इस कारण कोहरे की स्थितियां कुछ जल्दी बन सकती हैं। बुधवार को हल्की बदली रही, जिससे दिन का तापमान 03.4 डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। अरब सागर में चक्रवाती स्थितियां अभी बनी हुई हैं। इसी तरह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बाद चक्रवाती तूफान मेंथा आ गया है। कई मौसमी गतिविधियां एक साथ शुरू हो जाने से उत्तर प्रदेश में भी बारिश की स्थितियां बन गई हैं। साथ ही हवा की गति भी तेजी से बढ़ने लगी है। हवा की रफ्तार 10-15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है। इस कारण रात में सर्दी का अहसास रहा। हल्की बदली के कारण तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि, रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.