रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में निजी टेलीकॉम कंपनियों की मजबूत पकड़ लगातार और मजबूत होती जा रही है। टेलीकॉम विनियामक संस्था (ट्राई) की नवंबर 2025 की कंज्यूमर मार्केट शेयर रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो एक बार फिर टॉप पर रहा है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में बिहार सर्किल में कुल 98,148 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। अकेले रिलायंस जियो ने 2 लाख 30 हजार 424 नए ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े। अक्तूबर 2025 में जियो के पास 4 करोड़ 34 लाख 90 हजार 995 ग्राहक थे, जो नवंबर में बढ़कर 4 करोड़ 37 लाख 21 हजार 379 हो गए। इस बढ़त में बड़ी संख्या मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जरिए जियो से जुड़े उपभोक्ताओं की रही, जो निजी ऑपरेटर पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। दूसरी ओर अन्य कंपनियों को ग्राहकों का नुकसान झेलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.