नोएडा, अक्टूबर 11 -- नोएडा। सर्दियों के साथ ही ओखला पक्षी विहार के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार नवंबर में पक्षी विहार सुबह 7.30 बजे खुलेगा और शाम को पांच बजे बंद हो जाएगा। गर्मियों में पक्षी विहार के खुलने का समय सुबह सात बजे और बंद होने का वक्त शाम 5.30 बजे होता है। हर साल सर्दियों में पक्षी विहार के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...