आगरा, दिसम्बर 1 -- नवंबर माह में आगरा रेल मंडल में ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले 234 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया नवंबर माह में मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 152 लोग, आगरा कैंट पर 52 लोग, आगरा फोर्ट स्टेशन पर 11 लोग, धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर 7, कोसीकलां स्टेशन पर 5 व अछनेरा जंक्शन स्टेशन पर 3 लोगों को चेन पुलिंग करते पकड़ा गया। सभी को टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरपीएफ के माध्यम से रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर जुर्माना वसूला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...