लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आबकारी विभाग को नवंबर तक 35144.11 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। पिछले साल इसी अवधि में 30402.34 करोड़ रुपये मिला था। ऐसे में 4741.11 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व मिला। राजस्व में 15.59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध कठोर कार्रवाई प्राथमिकता पर की जा रही है। इस साल अक्तूबर तक अवैध शराब बनाने, बिक्री व तस्करी करने के कुल 70017 अभियोग दर्ज किए गए हैं। यही नहीं 18.5 लीटर अवैध शराब बरादम की गई। यही नहीं अवैध कारोबार में शामिल 13243 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और इसमें से 2464 को जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...