अमरोहा, सितम्बर 22 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले की चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की तैयारी शुरू कर दी है। तीनों चीनी मिलों ने नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू हो जाएगी। जिले के किसान 11 चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति करते हैं। गन्ने के बढ़ते रकबे और पैदावार की वजह से गन्ने की पेराई अब चीनी मिलों के लिए चुनौती बन गई है। चीनी मिलों ने अभी संचालन की तिथि नहीं घोषित की है। चीनी मिलों को जल्द से जल्द पेराई शुरू करने को कहा गया है। चीनी मिल पहले 15 नवंबर के बाद चलती थीं। लेकिन अब बढ़ते उत्पादन में चीनी मिलों का संचालन पहले करने पर जोर दिया जा रहा है। चीनी मिलों में मरम्मत कार्य लगभग खत्म हो चुका है। चीनी मिलों के समय से चलने से किसानों को लाभ होगा और उन्हें गन्ना कोल्हू में डालने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। किसान गेहूं की बुवाई भी समय से कर पाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.