सासाराम, दिसम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी/प्रखंड संसाधन केंद्रों के नवंबर माह की रैंकिंग जारी की गई है। जिसमें तिलौथू बीईओ रजनीश कुमार को उनके और बीआरसी के कार्यों के आधार पर प्रथम स्थान मिला है। रैंकिंग के लिए निर्धारित मानक में से उन्हें 133.5 अंक मिले हैं। जो 89 प्रतिशत है। वहीं सूर्यपुरा बीईओ ने 122 अंक प्राप्त कर दूसरा व दावथ बीईओ ने 116.5 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि अकोढ़ीगोला चौथे, नौहट्टा पांचवे, राजपुर छठे, शिवसागर सातवें, डेहरी आठवें, करगहर ने नौवें व चेनारी ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि अन्य प्रखंड रैंकिंग में पिछड़ गए हैं। जिन्हें डीपीओ द्वारा अपने व बीआरसी के कार्यो में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं एमडीएम बीआरपी रैंकिंग...