मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सकरा। सरमस्तपुर पकड़ी गांव में गुरुवार की सुबह नल पर हाथ-पैर धो रहे राजमिस्त्री अरुण सिंह की गिरकर मौत हो गई। जिंदा होने की उम्मीद लेकर परिजन रेफरल अस्पताल सकरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंचायत के मुखिया रमेश कुशवाहा ने बताया कि अरुण सिंह शौच से लौटने के बाद घर के निकट नल पर हाथ-पैर धोने गए थे, जहां वे गिर गए। उन्होंने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...