महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत के महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नल पर स्नान करने गई एक महिला की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बरगदवा के नरायनपुर गांव की रहने वाली थी और तीन दिन पहले यहां अपनी बहन के घर आई थी। हादसे के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदगरवा के नरायनपुर की गिलासी तीन दिन पहले महाराणा प्रताप नगर स्थित अपनी बहन कैलाशी के घर आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने घर लौटने की तैयारी में थी। इसी दौरान घर में लगे हैंडपंप (नल) पर स्नान करने गई, जहां नल में लगे टुल्लू पंप से आ रहे करंट की चपेट में आकर गिर पड़ी। उसके गिरने की आवाज सुनकर बहन कैलाशी नल के पास पहुंची तो देखा कि वह मुंह के बल गिरी हुई थी। शोर मचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.