मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट की च्वाइस बैंक्वट हाल में चल रही श्री राम कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने बताया कि नल नील के नेतृत्व में वानर सेना ने समुद्र पर सेतु बनाया। जिस पर चल कर सेना समुद्र पार कर लंका पहुंची और सुबेल पर्वत पर डेरा डाला। व्यवस्था में उदय भान सिंह, हृदयेश सिंह, सुधांशु कौशिक, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सुनील कुमार, नितिन पांडे, गीता शर्मा, जूही माथुर, जूही शर्मा, छाया गुप्ता, शिखा शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...