बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-05 के लिए बक्सर, हिप्र। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने शुक्रवार को पीएचईडी के नल-जल से संबंधित परिवादी की शिकायतों का निदान किया। मिली जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के बड़का गांव निवासी तारकेश्वर मिश्र के पुत्र भगवान मिश्र परिवादी ने अपने घर में नल-जल का पानी नहीं आने के संबंध में परिवाद दायर किया था। जिसके आलोक में लोक प्राधिकार कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को नोटिस जारी कर प्रतिवेदन की मांग की गयी। जिसपर उन्होंने बताया कि उक्त परिवाद का निवारण करा दिया गया है। जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। इस संबंध में परिवादी ने सुनवाई में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें वर्णित है कि एक सप्ताह पूर्व से उनके घर में नल-जल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गयी है। जिसके लिए वे इस अधिनियम का आभार प्रकट करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.