सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सुप्पी। बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़े गये नल-जल योजना का समुचित लाभ प्रखंड क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को कम गहराई वाले चापाकलों से पानी पीना पड़ रहा है। बिहार सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2012-13 में प्रखंड क्षेत्र के 147 वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति के बैंकों खाता में नल-जल योजना के क्रियान्वयन के 14-14 लाख रुपये दिए गये थे। जिससे तत्कालीन वार्ड अध्यक्षों द्वारा नल-जल योजना के नाम पर पानी टंकी तो जरूर बना दिए गये परन्तु लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए रास्ते में घटिया पाइप नली लगा दिए गये। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों के घरों तक नल-जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्...