सासाराम, फरवरी 6 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत जल्हा गांव स्थित नल जल योजना में लगे 3 केवीए के स्टेब्लाइजर की चोरों ने चोरी कर ली। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि मामले को लेकर वार्ड एक की सदस्या अंजू देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नोनहर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक जल्हा गांव स्थित नल जल योजना के लिए लगा स्ट्रक्चर व मोटर संचालित करने वाला तीन केवीए के स्टेब्लाइजर की गुरूवार रात चोरों ने चोरी कर ली। मौके पर पहुंचे तो कई सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...