औरंगाबाद, फरवरी 20 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत मीटर बाईपास कर बिजली चोरी कर संचालन करने के आरोप में तीन संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम, सारणी पुरुष सुबोध कुमार सिंह व अन्य मानव बल शामिल थे। जांच के दौरान श्रीरामपुर में नल-जल योजना के अंतर्गत बिजली मीटर बाईपास कर चोरी से उपयोग करते पकड़े जाने पर संचालक पर 27184 रुपये का जुर्माना लगाया गया और उसके विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया। दशवतखाप में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में 37569 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मदनपुर ठाकुर बिगहा में नल-जल योजना के मीटर को बाईपास कर बिजली उपय...