मोतिहारी, जनवरी 31 -- मधुबन, निसं। मधुबन के आईटी भवन के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष आशपुरन कुशवाहा ने की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण आदि विषयों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष आशपुरन कुशवाहा ने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रखंड के सभी पंचायत में ख़राब नल- जल को ठीक करना, पंचायत सरकार भवन में पदाधिकारीयों को सप्ताह में दो से तीन दिन बैठना, जनता के कार्यों को ससमय निपटारा कराना इनकी प्राथमिकता में शामिल है। मधुबन सीओ के बैठक से अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने आक्रोश प्रकट कर निंदा प्रस्ताव लाया। सदस्यों ने बैठक को जनता के हित में विकास को गति देने वाला बताया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के...