सीवान, जनवरी 31 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को नल जल योजना के अनुरक्षक संध के प्रखंड अध्यक्ष ददन कुमार व सचिव राजकुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र के अनुरक्षकों ने लम्बित मानदेय की भुगतान करने की मांग करते हुए कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ व बीपीआरओ को दिया। अनुरक्षकों ने आवेदन देकर कहा कि प्रखंड अन्तर्गत नल जल योजना में कार्यरत अनुरक्षकों का मानदेय लम्बित है। जिसका शीघ्र भुगतान किया जाय। एमआईएस पोर्टल पर नाम अपलोड किया जाय। उन्होंने कहा कि किसी किसी पंचायत में बारह हजार व चौबीस हजार रुपए का भुगतान हुआ है। जबकि, हमलोगों को कार्य करते आठ से नौ साल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर हम सभी अनुरक्षकों का एक मुस्त भुगतान किया जाये। इस दौरान कमलेश सिंह,अशोक राम,कृष्णा कुमार मिश्रा,बृजेन्द्र ग...