सहरसा, दिसम्बर 16 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही नल-जल योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता, लंबित योजनाओं की प्रगति, तथा स्वच्छता अभियान अंतर्गत ठोस द्रव्य अपशिष्ट निस्तारण की उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई। सबसे पहले जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल और बुडको द्वारा संचालित नल-जल योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि नल-जल योजना जिले की प्राथमिकता योजना है और इसके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को नल-जल आपूर्ति की निर्बाध व सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-स...