दरभंगा, फरवरी 13 -- केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने गुरुवार को बिहार विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सिंहवाड़ा प्रखंड की बनौली पंचायत के वार्ड एक से 14 तक नल-जल योजना को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही इसके लिए दोषी संवेदक व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। ध्यानाकर्षण में केवटी रजोखर पोखर व सढ़वाड़ा रजोखर पोखर को अतिक्रमणमुक्त कर पर्यटन हब के रूप मे विकसित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...