मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुरौल, एक संवाददाता। महमदपुर बदल पंचायत के वार्ड 3 में 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। भू-दाता ने अपनी निजी जमीन में लगे पंप भवन में ताला जड़ दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की है। वार्ड क्रियान्वयन सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंचल देवी सह अनुरक्षक ने बताया कि भू-दाता ने आठ फरवरी को पंप भवन में ताला लगा दिया है। वे पानी सप्लाई चालू करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है, जिस कारण वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीओ शिवांगी कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शिकायत की है। स्थल जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...