सीवान, मार्च 21 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत के वार्ड संख्या चार में मुन्दीपुर- दिलसादपुर सड़क पर मंदिर के पास नल जल के पानी के सप्लाई का पाइप लीक होने से सड़क पर पानी जमा जा रहा है। इससे इस रास्ते से आने- जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ हीं गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब से गांव में नल जल लगा है तभी से पाइप लीक हो जाता रहा है। इसके कारण पेयजल की बर्बादी होती आ रही है। लेकिन इसके रख - रखाव की जिम्मेदारी लेने वाला कोई भी इसकी मरम्मति कराने की कोशिश नहीं कर रहा है। इस वार्ड में करीब 15 लाख रुपये से अधिक खर्च कर हर घर नल का जल पहुंचाने के उद्वेश्य से इसका निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं होने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.