सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सुप्पी। डीएम के निर्देश के आलोक में अंचल अधिकारी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के ससौला पंचायत एवं हरपुर पीपरा पंचायत में गाड़े गये नल-जल योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।जिस क्रम में सीओ ने ससौला पंचायत में चार एवं हरपुर पीपरा पंचायत में तीन नल-जल योजना तकनीकी खराबी के कारण बन्द पाया गया। सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि ससौला एवं हरपुर पीपरा पंचायत में बन्द पड़े नल-जल योजना के सम्बन्ध में डीएम को रिपोर्ट सौंपा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...