सीवान, फरवरी 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखण्ड के छाता पंचायत के वार्ड 11 में नलजल निर्माण के दौरान राशि में गबन मामले में पंचायत सचिव ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। छाता के वर्तमान पंचायत सचिव अक्षयवर प्रसाद ने 13 फरवरी को थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि वर्ष 2017-18 में छाता पंचायत के वार्ड संख्या 11 में सात निश्चय योजनांतर्गत नलजल की निर्माण हेतू तत्तकालीन वार्ड अध्यक्ष परमानंद साह एवं सचिव कृष्ण कुमार द्वारा 13 लाख 16 हज़ार रुपये की निकासी की गई। परन्तु इन लोगों के द्वारा महज 5 लाख 58 हज़ार 216 रुपये की कार्य कराकर शेष राशि 7 लाख 57 हज़ार 787 रुपये गबन कर ली गई है। जिसकी पुष्टि तकनीकी सहायक ने भी अपने रिपोर्ट में प्रस्तुत किया है। इन दोनों व्यक्तियों के लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार पैसा जमा कराने की बात कही गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.