बांका, फरवरी 23 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड क़े जयपुर पंचायत अंतर्गत बरबन्ना गांव क़े वार्ड 3 स्थित नलजल योजना का रविवार को बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिए जाने से ग्रामीणों क़े बीच पेयजल संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है की नलजल योजना क़े उपर बिजली बिल बकाया रहने क़े कारण कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली विभाग द्वारा पेयजल का कनेक्शन काट दिए जाने से गरीब परिवारों के बीच पेयजल क़े लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीणों का कहना है कि नलजल योजना ग्रामीणों क़े लिए पेयजल का एकमात्र सहारा है। लेकिन बिजली काटने से पेयजल के लिए ग्रामीण भटकने को मजबूर है। नलजल का कनेक्शन काटने के बारे में बिजली विभाग क़े कनीय अभियंता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के वरीय अधिकारी के निर्देश पर नलजल का कनेक्शन काटा गया है। वही पीएचईडी के एसडीओ नीतीश कुमार...