देहरादून, फरवरी 1 -- लक्सर। निरंजनपुर गांव के किसान विनोद कुमार ने अपने खेत में नलकूप पर बिजली का कनेक्शन ले रखा है। बीती रात किसी ने उनके नलकूप पर जाने वाली बिजली की एलटी लाइन का करीब 350 मीटर केबल काटकर चोरी कर लिया। ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने निरीक्षण करने के बाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...