शामली, मई 8 -- 8 दिन पूर्व नलकूप पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया। चोर के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई नगदी बरामद की है। पुलिस ने चोर का चालान कर दिया। गत 30 अप्रैल की रात्रि कोतवाली क्षेत्र के गांव घिस्सूगढ़ में चोरों के द्वारा नलकूप से ट्यूबवेल का स्टार्टर, केबिल व तार चोरी कर लिये थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में शामिल आरोपी तसव्वर उर्फ गोला निवासी ग्राम मन्नामाजरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई 560 रुपये की नगदी बरामद करते हुए आरोपी का चालान कर दिया है। ---- आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद कैराना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी मुर्सलीन निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.