मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- थाना क्षेत्र के गांव गोधना के जंगल में देर रात अज्ञात चोरों ने दो नलकूप पर लगे हुए ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव गोधना निवासी परवेज व फरजान का खेत गांव के निकट है। खेत पर लगे हुए ट्यूबवेल से देर रात्रि अज्ञात चोरों ने दोनों किसानों के ट्रांसफार्मर का तांबा चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...