हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर। कुरारा विकास खंड में एक माह से पेयजल की किल्लत से जूझ रहें ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डिप्टी को ज्ञापन सौपा है। कुरारा ब्लाक क्षेत्र के डामर गांव निवासी धनंजय सिंह, ब्रजेश कुमार, शिवधन, अनुराग सिंह, अनूप कुमार, सचिन यादव, सुरेंद्र, रामरतन, रामकिशोर, मनोज कुमार, रघुवीर आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में चित्रकूट मंडल वाला नलकूप स्थापित है। लगभग एक नलकूप का बोर खराब होने के चलते ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण दूसरे गांव से पानी ढोकर पीने को मजबूर है। उन्होंने खराब नलकूप को दुरस्त करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...